प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के पास नगर कोतवाली के चिलबिला वराछा जंगल में गुरुवार देर रात मिले मृतक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पहचान के इंतजार में शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा है। वराछा मोड़ के पास गुरुवार देर रात शव दिखने पर पहुंचे लोग हत्या की आशंका जताने लगे। नगर कोतवाली पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। चिलबिला चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.