कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। कभी आसमान में बादल तो कभी चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को भी जिले भर में उमस भरी गर्मी का असर दिनभर महसूस किया गया। सुबह के वक्त थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन दोपहर तक धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेत-खलिहानों और खुले मैदानों में काम करने वाले मजदूर चिलचिलाती धूप से सबसे ज्यादा परेशान दिखे। शहर और गांव दोनों जगह लोग पंखे और हाथ पंखों का सहारा लेते नजर आए। 36 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर 8 से 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली, मगर उमस से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के बाद आसमान पर हल्के बादल छाने और बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.