मोतिहारी, जुलाई 21 -- चिरैया, निज संवाददाता। पंखा की रिपेयरिंग करते समय करंट लगने से रविवार पूर्वाह्न एक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत घटनास्थल पर हो गई है। मृत सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की पहचान थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव निवासी कपिलदेव साह(62) के रूप में हुई है। वह अपने घर में लगे पंखा की खुद रिपेयरिंग कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक होमगार्ड जवान अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं। इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिनेश साह व वार्ड सदस्य पति दिलीप साह ने बताया कि पिछले साल वह सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी बंसती देवी का 2019 में ही निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...