गुमला, फरवरी 14 -- सिसई प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध बाबा चिरैया नाथ धाम में शनिवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिनी धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। धाम से निकली 351 कलशों की यात्रा तीन किमी दूर दक्षिणी कोयल नदी पहुंची। जहां मुख्य आचार्य विनोदानंद पाठक और मंदिर के पुजारी श्रीकांत गिरी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल उठाव किया गया। इस दौरान सूर्य मंदिर से आए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कलश यात्रा कोयल नदी से मुरगू मोड़ रोड होते हुए पुनः बाबा चिरैया नाथ धाम पहुंची।आचार्य विनोदानंद ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि पूजा व भंडारा होगा, जबकि सोमवार को अखंड हरिकीर्तन, हवन व भव्य भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। मुख्य पुजारी श्रीकांत गिरी ने बताया कि यह धाम त्रेतायुग से जुड़ा हुआ है। मान्यता है क...