जामताड़ा, मई 10 -- चिरेका के तीन आरपीएफ अधिकारियों को रेलवे बोर्ड का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिहिजाम,प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए डीजी के प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह अवार्ड के लिए देश भर के रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 201अधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में चिरेका के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि यहां के तीन अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार के लिए चुने गए अधिकारियों में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं। उनके साथ, चिरेका के दो अन्य अधिकारियों को भी यह सम्मान मिला है। यह पुरस्कार रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है। चिरेका के अधिकारियों को...