गिरडीह, नवम्बर 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अंतर्गत चिरुडीह से हड़मातरी (रोझा) तक करीब तीन किलोमीटर तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं रहने से चिरुडीह, करिहारी, बाघमारी, धरपहरी, तेतरिया, कसोइया, महेशकिशोर आदि गांव के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डिलो यादव, कुलदीप यादव, बढ़न यादव, मुंशी यादव, नरेश यादव, इरफान अंसारी, शहादत अंसारी, धोधो भुला, जिलेबी भुला, धोकल भुला, उसमान अंसारी आदि लोगों ने सोमवार को बताया कि चिरुडीह से हड़मातरी तक ढाई किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। जिसके कारण जर्जर हो चुकी कच्ची सड़क में लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बरसात होते ही सड़क में पानी जमा हो जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी फजीहत होती है। लोगों ने परेशानी को देखते हु...