चक्रधरपुर, अप्रैल 30 -- चिरिया, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया तीन सीमाना गांव में पिछले दिनों तेज आंधी से एक हजार लीटर की जलमीनार में लगा सोलर हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया। इससे सोलर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण 20 परिवार के करीबन 100 लोगों के घर में जलापूर्ति ठप हो गई हैं। सोलर जलमीनार खराब होने के कारण महिलाएं हंसागढ़ा नदी से कड़ी धूप में पानी ला रही हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस बाबत गांव के रुईदास हुरद ने बताया कि तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगे सोलर जलमीनार जमीन पर गिर गया। इससे सोलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जानकारी मुखिया अल्बिना कंडुलना को देते हुए मरम्मत की मांग की गई है। लेकिन अब तक सोलर की मरम्मत नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.