चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चिड़िया। चिरिया माइंस चिकित्सालय का निरीक्षण सह ऑडिट टीम द्वारा मरीजों के सुविधाओं की जांच सेल चिरिया महाप्रबंधक रवि रंजन की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर हर दृष्टिकोण से चिकिसालय के सुविधाओं को संतोषजनक बताया गया। वरीय चिकित्सक डा. सुशांत कुमार एवं दंत्त चिकित्सक डॉ सक्षम ने बताया कि सेल चिकित्सालय में दंत चिकित्सा विभाग का विस्तार करने की प्रक्रिया जारी है। महाप्रबंधक ने बताया कि सेल चिरिया माइंस चिकित्सालय सेल कर्मियों की स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए बेहतर चिकित्सा केन्द्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.