चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- चिड़िया, संवाददाता धोबिल खदान से छंटनी किए गए 245 मजदूरों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। मनोहरपुर लौह अयस्क खान, चिड़िया स्थित धोबिल खदान में कार्यरत 245 मजदूरों ने सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूर अपनी मांग को. लेकर डटे रहे, साथ ही जम कर नारेबाजी भी किया। वहीं मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार, सेल अधिकारियों ने मजदूरों को काम पर वापस भेजने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की है और न ही मजदूरों के लिए वैकल्पिक कार्य व्यवस्था की है। इससे मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वे मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखेंगे। मजदूरों ने कहा की उनकी चार प्रमुख मांगे है जिसमे मजदूरों को पुन: काम पर रखने,मजदूरों की छंटनी करने की प्रथा हमेशा के लिए बन्द करने, मजदूर जितने दि...