पटना, नवम्बर 21 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मकर संक्रांति (15 जनवरी) के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसम्बर में संसद सत्र होगा। उसमें शामिल रहना जरूरी है। इसलिए दही-चूड़ा के बाद यात्रा का कार्यक्रम होगा। यात्रा में बिहार की जनता को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट करेंगे। वहां की स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेंगे और उसके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैर राजनीतिक संगठन दलित सेना का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए सांसद अरुण भारती और उनकी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी अपने संगठन का विस्तार चौगुनी ताकत से करेगी। उन्होंने सरकार में शामिल पर कहा कि हमारे मंत्री मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.