पटना, अगस्त 4 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोमवार को लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे। श्री पासवान ने प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके सभी परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.