पटना, जून 10 -- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिना नाम लिए चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आरा में हुई लोजपा (आर) की रैली में जुटी भीड़ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि किसी एक जगह 20 गाड़ियां ले जाई जाती हैं। उनमें से 10 गाड़ियां सिर्फ नारेबाजी करने वालों की होती हैं। बाकी 10 गाड़ियां दूसरी जगह भेज दी जाती है, ताकि वहां भीड़ का माहौल बनाया जा सके। यह सिर्फ दिखावा है, जमीनी समर्थन नहीं। मांझी ने कहा कि वक्त आने पर अपनी ताकत दिखा देंगे। जीतन मांझी के इस बयान पर लोजपा आर के प्रदेश प्रभारी और जमुई से सांसद अरुण भारती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने एक्स पर लिखा कि अगर कुछ वरिष्ठों को चिराग जी की रैली की सफलता से असहजता हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.