नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की लोजपा आर को एनडीए में 29 सीटें मिलीं। लेकिन, मढ़ौरा उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रिजेक्ट हो जाने के बाद 28 सीटों पर लड़ाई है। पासवान को MY समीकरण पर भरोसा है लेकिन चिराग का माई समीकरण राजद से अलग है। गठबंधन में 29 सीटों का हिस्सा मिलने पर उन्होंने पिता रामविलास पासवान को याद किया। चिराग पासवान लोकसभा चुनाव की तरह 100 परसेंट स्ट्राइक रेट का दावा करते हैं। इसके लिए उन्हें युवाओं और महिलाओं पर भरोसा है। उनका मानना है कि महिला और युवा उनका एमवाई समीकरण है। बिहार में महिलाएं जिसके साथ जाती हैं उसकी सरकार बन जाती है। विधानसभा चुनाव में 29 सीटे मिलने पर चिराग का कहना है कि उनके पिता राम विलास पासवान ने भी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था। यह महज संयोग नहीं है। दावा करते...