धनबाद, अक्टूबर 31 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता शहर की चिरागोड़ा जलमीनार जर्जर है। इसका छज्जा अक्सर गिरता रहता है। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों में हादसे का डर बना रहता है। यहां तक कि इस जलमीनार में मीटर नहीं है। पानी भरने पर जमीन पर टपकता (रिसता) है। इससे कीमैन को पता चलता है कि टंकी भर गई है। ध्यान नहीं देने पर ओवरफ्लो होकर सड़क पर पानी बहने लगता है। इससे लोग परेशान हैं। जलमीनार पूरा नहीं भरने पर क्षेत्र में पानी संकट रहता है। जलमीनार में धीरे-धीरे भरा जाता है पानी चिरागोड़ा जलमीनार से क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी का कहना है कि टंकी बहुत पुरानी है। मरम्मत नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। रह-रह कर इसका छज्जा भी गिरता रहता है। तेज रफ्तार से जलमीनार में पानी नहीं भरा जाता है क्योंकि इसकी पाइप लाइन कमजोर हो गई है। तेज रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.