छपरा, जनवरी 16 -- जेपीयू के इतिहास विभाग और प्रज्ञा प्रवाह की इकाई चिति और चिरांद विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में शामिल सारण के चिरांद के विविध पक्षों पर अकादमिक गहन विमर्श की आवश्यकता को महसूस करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की ओर से 17 जनवरी को राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय "चिरांद : पुरातात्त्विक साक्ष्य, लोकस्मृति और सभ्यतागत निरंतरता का विमर्श" रखा गया है। इस संगोष्ठी का आयोजन जेपी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग, इतिहास संकलन समिति, प्रज्ञा प्रवाह की इकाई चिति व चिरांद विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संगोष्ठी के संरक्षक जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई, सह संरक्षक प्रो. अजीत ...