झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी (चिरगांव), संवाददाता चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव अतबेई में भतीजे की लगुन के बाद खेत पर फासल की रखवाली करने गए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ के सहारे फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी की खुशियां गम में बदल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अतबेई निवासी रामप्रसाद अहिरवार बेटा पूरन अहिरवार किसान थे। कुछ दिन बाद उनके भतीजे की शादी है। बुधवार आधी रात को लगुन का कार्यक्रम होने के बाद वह खेत पर फसल की रखवाली करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। वहां उसने रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। गुरुवार जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.