बेगुसराय, जनवरी 29 -- नावकोठी। थाने के पहसारा ईंट भठ्ठा चिमनी मजदूर हत्याकांड के दो अप्राथमिकी नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नामजद लाखो थाने के भैरवार वार्ड संख्या छह के प्रह्लाद कुमार व गोलू कुमार है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुमला जिले के सिसई थाने के भूर्सव के लक्ष्मण उरांव की हत्या सात जनवरी की मध्य रात्रि में गोली मारकर कर दी गई थी। बदमाशों के मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इसे इसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में इस घटना में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना का अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। इसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, एस आई मनोज प्रसाद तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.