मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कोतवाली थानान्तर्गत नीलम चौक पानी टंकी स्थित गली में व्यावसायी शैलेन्द्र कुमार केशरी की चिप्स आइटम के गोदाम में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से आग निकलते देख अग्निशमन विभाग को सूचित करते हुए मुहल्लेवासी आग बुझाने में जुट गए। लेकिन देखते ही देखते आग भयावह हो गया और समूचे गोदाम में फैल गया। करीब आधा घंटा बाद बड़ी व छोटी दमकल की गाड़ियां पहुंची। तत्पश्चात दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने में जुट गए। लगभग 60 फीट लम्बे और 18 फीट चौड़े गोदाम में आग पूरी तरह फैल जाने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दमकल कर्मियों द्वारा हथौड़ा से दीवार तोड़ कर आग बुझाने का प्रयास विफल होने पर नगर निगम से जेसीबी बुलाया गया। जेसीबी की सहायता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.