सहरसा, अक्टूबर 31 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं महिला मतदाताओं की पहचान की जाएगी। ताकि पर्दा की आड़ में फर्जी वोट डालने पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा विधानसभा वार कई बूथों को चिन्हित किया गया है। ऐसे सभी चिन्हित बूथों पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए कर्मी की तैनाती की जाएगी। जानकारी अनुसार जिले के चार विधानसभा में कुल 799 बूथों पर पर्दानशीं महिला की पहचान के लिए कर्मी तैनात किया जाएगा।। हालांकि अन्य बूथों पर भी पहचान के लिए कर्मी रहेंगे। जानकारी अनुसार विधानसभा 74 सोनवर्षा में सबसे अधिक 358 बूथों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा 75 सहरसा में 145, विधानसभा 76 सिमरी बख्तियारपुर में 169 एवं विधानसभा 77 महिषी में 127 बूथों पर पर्दानशीं महिलाओं की पहच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.