रामगढ़, मार्च 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर सोमवार को गोला अंचल कार्यालय परिसर में एक सादे आयोजन में गोला प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के बीच पहचान पत्र का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी के अनुपस्थिति में बड़ा बाबू ने झारखंड आंदोलनकारी संतोष चौधरी, जट्टाधारी साहू, कैलाश महतो, मोती महतो सहित दर्जनों को आंदोलनकारी पहचान पत्र दिया गया। आंदोलनकारी संतोष चौधरी ने बताया कि झारखंड राज्य के गठन में जिस किसी ने योगदान दिया है। वैसे झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जितने भी चिन्हित आंदोलनकारी शेष बचे है, उन्हें भी पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.