संतकबीरनगर, जनवरी 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु दर को कम करने की दिशा में पुलिस ने कारगर पहल की गई है। जिले में कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और महुली थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। एसपी ने अत्यधिक दुर्घटना वाले इन तीनों थानों पर क्रिटकल कॉरिडोर टीम का गठन किया है। जिसमें एक-एक दरोगा और चार-चार पुलिस कर्मियों को टीम में शामिल किया है। सीसी टीम अपने-अपने थाना क्षेत्रों में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएगी। सीसी टीम में नियुक्त दरोगा ही अब थाने स्तर पर दर्ज होने पर सड़क दुर्घटनाओं की विवेचना करेंगे। डीजीपी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं में यातायात व्यवस्था पर समग्र रूप से कार्रवाई करने एवं जनपदों में सड़क द...