गिरडीह, अगस्त 17 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर में शुक्रवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो हुसैन ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 40 चिन्हित आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रमाण पत्र लेने के बाद आंदोलनकारियों के चेहरे में खुशी देखी गई। इस विषय में अंचलाधिकारी मो हुसैन ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चिंहित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा गांडेय में 238 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने का पत्र मिला है। उसी के आलोक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगभग 40 चिंहित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मौके पर रवि वर्मा, नारायण राणा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.