उत्तरकाशी, अप्रैल 23 -- चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर बुधवार से वायुसेना का चार दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया है। यह अभ्यास 26 अप्रैल तक चलेगा। वायुसेना की ओर से बहुद्देश्यीय परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया गया। गौरतलब है कि सीमांत जिला उत्तरकाशी की सीमा चीन सीमा से सटी हुई है। एयर फोर्स के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पवन ने बताया कि चार दिवसीय अभ्यास के तहत बुधवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एनएन-32 विमान उड़ान भरकर सुबह 11 बजे चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पहुंचा। जहां लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास करीब 12 बजे तक जारी रहा। अभ्यास के बाद वायुसेना का यह विमान आगरा एयरबेस लौट गया। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास करती रहती है, जिसमें पायलटों को लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कराया जाता है। अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.