उत्तरकाशी, फरवरी 24 -- भाजपा संगठन की ओर से रविवार रात को उत्तरकाशी जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन इस सूची में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण पर किसी की नियुक्ति नही की गई है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को ग्रामीण मंडल चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयेाजित की। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि रायसुमारी में तय अध्यक्ष के बजाय किसी और की नियुक्त की गई है, साथ ही पार्टी द्वारा जारी सूची में भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण पर किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ से नगर मंडल अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र रांगड और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण चौहान का नाम सर्व सम्मति से कार्यकताओं ने प्रदेश के पर्यवेक...