बोकारो, मार्च 2 -- चिन्मया विद्यालय बोकारो में वर्ष 2025-26 के प्री नर्सरी द्वितीय व तृतीय के नवीन नामांकित छात्रों के लिए आयोजित समारोह संपन्न हुआ । इसमें सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। जहां उन्हें विद्यालय की उपलब्धि, उद्देश्य ,सेवा कार्य व संस्थागत ढांचे के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय , विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा विद्यालय उनके सहयोग व दिव्य उपस्थिति के लिए हमेशा आभारी रहेगा। उन्होंने कहा चिन्मय विद्यालय की स्थापना स्वामी चिन्मयानंद महाराज के हाथों जिस उद्देश्य से हुई विद्यालय उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सतत प्रयत्नशील रहा है। राष्ट्रीय व...