बोकारो, सितम्बर 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय ने शनिवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस को मनाया। सभी विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को खूब सारा सम्मान और प्यार बांटा। साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया और उनका जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। पूरा समारोह विद्यालय के विद्यार्थियों ने ही आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी और प्राचार्य सूरज शर्मा मौजूद थे। समारोह की शुरुआत में स्वागत गीत और गुरु वंदना नृत्य ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन हर्षोल्लास से भर दिया। शिक्षक दिवस समारोह में प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई मेहनत साफ नजर आ रही है। इसके बाद श्री शर्मा ने अपने गुरुजनों को याद कि...