बोकारो, जुलाई 1 -- चिन्मय विद्यालय सेक्टर 5 में मंगलवार को डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेट डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिन्मय मिशन की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, डॉ इरफान अंसारी, डॉ अम्बरीष सोनी, डॉ रिचा सोनी, डॉ अभय सिंहा व डॉ मनीषा सिंहा ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। हर साल डॉक्टर्स के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉ इरफान अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे भारत में मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाते हैं। यह दिन ...