बोकारो, अप्रैल 15 -- बोकारो। चिन्मय विद्यालय के सभागार में मंगलवार को छात्र -छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस कार्यशाला में सभी छात्र- छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी व प्राचार्य सूरज शर्मा ने किया। कार्यशाला का विषय किशोर सहकर्मी शिक्षक जीवन कौशल और नेतृत्व कार्यक्रम पर आधारित था। कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन रागिनी मिश्रा व शिक्षण प्राप्त कर चयनित विद्यार्थी थे। जिन्होंने सफलता पूर्वक इसका आयोजन किया। किशोरावस्था में प्रवेश करने वाले बच्चे अपने शरीर और मस्तिष्क में कई बदलावों से गुजर रहे हैं। इनमें शारीरिक, बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक चुनौतियां शामिल हैं। साथ ही साथ उनके अपने नैतिक दिशा-निर्देशों का विकास भी शामिल है। इसलिए बच्चों और किशोरों के मनोसामाजिक कल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.