बोकारो, नवम्बर 22 -- चिन्मय विद्यालय में शुक्रवार को इंटर स्कूल क्रॉस-कल्चरल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयों के 152 से अधिक विद्यार्थियों ने कला और संस्कृति का संगम नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में अंकिता ताह, रजनी पाधी और देबप्रिया चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ माउंट सिओन स्कूल प्राचार्य रीना ठाकुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार व रेनबो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिपुल कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही चिन्मय विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और हेडमास्टर गोपाल चंद्र मुंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत...