बोकारो, सितम्बर 2 -- भारत विकास परिषद की ओर से सेक्टर 4 स्थित बुद्ध विहार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में चिन्यम विद्यालय ने दुसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में चिन्मय के विद्यार्थियों ने अपनी कला, स्वर और लय के जादू बिखेरा है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। चिन्मय विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में वैष्णवी,आर्या राज, सृष्टि किशोर, रुचि सिंह, सत्यम गुप्ता, यशस्वी और तन्मय सिंह ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस समूह गान में विद्यालय के सात बच्चों ने सबका मन मोह लिया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं दीऔर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक व हेड मास्टर गोपालचंद मुंशी न...