बोकारो, जून 21 -- बोकारो। चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा सर्व-सम्मति से डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स बोकारो चैप्टर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। जीजीपीएस सेक्टर 5 में डॉ आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में बहुमुखी प्रतिभा के धनी चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई समिति में अध्यक्ष सूरज शर्मा, चिन्मय विद्यालय। उपाध्यक्ष बिपुल कुमार सिंह रेनबो पब्लिक स्कूल व डॉ आमिर हुसैन ओरिएंटल पब्लिक स्कूल। सचिव डा जीएन खान डीए वी कथारा। संयुक्त सचिव डॉ रीना ठाकुर माउंट सिओन स्कूल। कोषाध्यक्ष फादर रेजी वर्गीस, एमजीएम स्कूल। कार्यकारिणी सदस्य सिस्टर कमला पॉल होली क्रॉस बालीडीह चुने गए। प्राचार्य सूरज शर्मा ने विद्यालय के साथ सीबीएसई द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को सफलता पुर्वक निर्वाहन क...