फरीदाबाद, मई 19 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के चिन्मय गोयल ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन के.एल मेहता दयानन्द स्कूल सेक्टर-16 में किया गया। चिन्मय रावल कांवेंट स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र है। ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी बल्लभगढ़ में अभ्यास करने वाले किक बॉक्सर चिन्मय गोयल ने प्वाइंट फाईट और म्यूजिकल फार्म में अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी प्वाइंट नहीं लेने दिया। दोनों इवेंट में उसने गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतने पर अकादमी के प्रबंधक रामभंडारी और कोच आमिर खान ने चिन्मय को बधाई दी। चिन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय कोच आमिर खान, अमन और दादा राधारमन को दिया। कोच आमिर खान ने बताया कि उनकी अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.