रांची, जनवरी 11 -- रांची। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में रविवार को बड़ा तालाब स्थित आश्रम में हनुमान चालीसा पाठ व हवन का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि चिन्मय मिशन द्वारा 14 जनवरी को बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में समष्टि गीता गायन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लगभग 7,500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.