बाराबंकी, मई 22 -- बाराबंकी। औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी लखनऊ जिले से सटा है। इस औद्योगिक क्षेत्र को देवा होते हुए लखनऊ चिनहट तक जोड़ने के लिए मार्ग को चौड़ा कर फोर लेन तैयार किया जाना है। 27 किमी. एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक रोड) सात मीटर से अब 14 मीटर चौड़ी की जाएगी। इस परियोजना को राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में 445 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त के रूप में 155 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। चिनहट देवा होते हुए कुर्सी तक 14 मीटर चौड़ी होगी सड़क: चिनहट देवा वाया कुर्सी मार्ग औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी को जोड़ता है। यह मार्ग मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) है, जिसकी वर्तमान चौड़ाई सात मीटर है। इस मार्ग पर यातायात का बढ़ता दबाव और औद्योगिक क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.