लखनऊ, मार्च 18 -- - जिले की सात सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीजों को निजी केंद्र पर करानी पड़ रही जांच - सीएमओ कार्यालय के अफसर मशीन सही कराने में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी लखनऊ, संवाददाता। चिनहट सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है, लेकिन किसी माननीय से उद्घाटन के इंतजार में अभी मरीजों की जांच शुरू नहीं की जा सकी है। सीएमओ के अधीन सात सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन करीब दो माह से बंद पड़ी हैं। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीज भटक रहे हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय के अफसरों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वह हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अफसरों का कहना है कि अन्य सीएचसी के लिए अगले माह तक अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने की उम्मीद है। सीएमओ के अधीन 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.