लखनऊ, दिसम्बर 8 -- शहर के चिनहट इंडस्ट्रियल एरिया में एक बड़े जीएसटी चोरी सिंडिकेट का कथित रूप से भंडाफोड़ हुआ है। शिकायतकर्ता अजीत कुमार ने आयुक्त (जीएसटी) राज्यकर को पत्र लिखकर तीन प्रमुख औद्योगिक इकाइयों की गहन जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार ग्लोरिया इंडस्ट्रीज, माइक्रो इंजीनियरिंग और यल डी जोशी नामक ये फर्में, जो टाटा मोटर्स और ओमेक्स ऑटोज लि. की एंसेलरी के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रही हैं। आरोप है कि ये इकाइयां फर्जी बिलिंग के माध्यम से माल की वास्तविक डिलीवरी किए बिना केवल बिलों का आदान-प्रदान करके गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले रही हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि ये फर्में प्रति माह Rs.35 लाख से Rs.1.25 करोड़ तक की फर्जी बिलिंग कर रही हैं। मेसर्स गोल्ड इस्पात जैसी अन्य फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.