बलिया, दिसम्बर 5 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भवन शुक्रवार को 'हस्त कला एवं कौशल प्रदर्शनी' का आयोजन कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त के निर्देशन में समाजशास्त्र विभाग की ओर से हुआ। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन शक्ति चरण-5.0 के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गृहणियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास था। इसमें समाजशास्त्र विभाग के परास्नातक के विद्यार्थियों ने घर के वेस्टेज सामान से उपयोगी वस्तुओं को तैयार कर उसका प्रदर्शन किया, जो महिलाओं को कौशल दक्षता प्रदान करेंगी और वह आर्थिक रूप से सबल हो सकेंगी। स्वागत भाषण डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में समाजशास्त्र के एमए की छात्रा नीना यादव ने मिशन शक्ति के तहत भारत के मानचित्र पर देश की सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.