बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम कल्याण मैदान में चित्र प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार ने अवलोकन किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जागरूकता अभियान सह चित्र प्रदर्शनी में शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की 200 जीविका दीदी शामिल हुई।पंचायत तुंगी की जुट उद्यमी दीदी एवं पंचायत छबीलपुर की चूड़ी लहठी उद्यमी दीदी अपना उत्पाद का प्रदर्शनी लगाई। मंत्री उनके उत्पादों को देख उनकी हौसला अफजाई की। कहा हमारी सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसके लिए कई तरह की योजनाओं से उन्हें जोड़ा जा रहा है। महिला उद्यमियों को विशेष रियायत (अनुदान) भी दी जा रही है। अब बिहार में भी निवेश के लिए कारोबारी उत्सुक हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

हि...