घाटशिला, फरवरी 15 -- बहरागोड़ा।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बहरागोड़ा के त्रिवेणी संगम में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक सतपति, स्वपन सतपति और काली किंकर सतपति के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भोर से ही मंदिर के कपाट खुलते ही 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा धाम रोशनी से सराबोर हो गया है। महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रशासन तथा मंदिर कमेटी ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की ...