मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा चित्रा भट्ट शहर कोतवाल और अनि राय महिला थानाध्यक्ष बनीं। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया। महिला थानाध्यक्ष के रुप में अनि राय सुबह थाने पर पहुंची। पहले थाने में मौजूद फरियादियों से उनका परिचय प्राप्त किया। उसके बाद बारी बारी से उनकी समस्याओं को सुना। संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को सुन समाधान कराने का प्रयास किया। छात्रा अनि राय संस्कार पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा हैं। वहीं सेठ द्वारका प्रसाद बजाज की कक्षा आठ की छात्रा चित्रा भट्ट एक दिन की शहर कोतवाल बनीं। उन्होंने कोतवाली में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। समस्याओं का निस्तारण करने का मातहतों को निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.