मुंगेर, अक्टूबर 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलेभर के कायस्थ समाज के लोगों ने गुरुवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। मौके पर कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित कर बड़े धूमधाम से चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम, दवात, कॉपी व पुस्तक की पूजा की। जिला चित्रगुप्त मंदिर पूरबसराय में चित्रांशों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की व मनोवांछित कामना की। मौके पर विरादरी महाभोग का भी आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार,महासचिव रणधीर कुमार, अमर सिन्हा, पूर्व विधायक विजय कुमार विजय एवं प्रणव कुमार, दीपक कुमार , नीरज कुमार, दीपक कुमार, डॉ रामानंद प्रसाद सहित सैकड़ों चित्रांश उपस्थित थे। जिला चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से पूजा के पूर्व संध...