रांची, फरवरी 15 -- रांची। नामकुम प्रखंड के चित्रमु गांव में महाशिवरात्रि पर रविवार को सविता मेडिकल फाउंडेशन और मैक्स ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गांव की 100 महिलाओं के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। मैक्स ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल के डॉ. अरुण कुमार दास और चित्रमु की उप-मुखिया रीता मुंडा ने मुख्य भूमिका निभाई। स्वास्थ्य सेविका कौशल्या देवी, जल सहिया सहली पूर्ति, द्रोपदी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...