रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिहार क्लब, कचहरी रोड के प्रेक्षागृह में झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार की केंद्रीय पूजा समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 23 अक्तूबर को चित्रगुप्त पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 11 बजे कायस्थों के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना होगी। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संध्या 7 बजे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कमेटी का पुनर्गठन झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार की कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें केंद्रीय पूजा समिति के संयोजक डा अजीत कुमार सहाय और राजीव रंजन को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में डा वंदना राय, डा राकेश कुमार लाल का चयन हुआ। संरक्षक मंडल में सुबोध कांत सहाय, पूर्व ...