गोपालगंज, मार्च 9 -- हथुआ,एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के बरवा स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ब्रह्मदेव मंडल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह,श्री श्री 1008 जगतगुरु रामाचार्य योगी मुकुंद बाबा,शिक्षाविद सुनील कुमार श्रीवास्तव, पूनम यादव, संस्था के अध्यक्ष डॉ.रामविष्णु प्रसाद आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संस्थागत स्मारिका स्पंदन का लोकार्पण किया गया। समिति के सदस्यों ने सनातन धर्म को बचाने का संकल्प लिया। संपादक सह पर्यावरण मित्र डॉ.सत्य प्रकाश ने स्मारिका के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथियों को संस्था के तरफ से अंग वस्त्र,प्रतीक चिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया गया। समिति की तरफ से दिवंगत...