धनबाद, अक्टूबर 1 -- महुदा, प्रतिनिधि। सिनीडीह में होने वाली चित्रगुप्त पूजा को सफल बनाने को लेकर श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल के कायस्थों ने मंगलवार को तेलमच्चो के जामडीहा लाला टोला का दौरा किया। सभी सदस्यों ने दुर्गोत्सव पर महाअष्टमी पूजा में शामिल होकर मां दुर्गा को मत्था टेका। इस बार की चित्रगुप्त पूजा को और भी भव्य बनाने के लिए चित्रांशों ने संकल्प लिया। लाला टोला की टीम ने मनोज सिंहा के नेतृत्व में सिनीडीह की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महेशपुर पेट्रोल पंप के निकट पंचायत सचिवालय में कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक बिरादरी पूजा काफी धूमधाम से होगी। महापरिवार बाघमारा अंचल के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी चित्रांशों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रो...