चित्रकूट, जनवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता आयुष हत्याकांड के पांचवें दिन मंगलवार को बरगढ़ कस्बे का बाजार खुला। दुकानें खुलने के बाद बाजार में चहल-पहल भी दिखी। हालांकि दुकानों में आयुष हत्याकांड की ही चर्चाएं लोग करते रहे। शांति-व्यवस्था कायम रखने को कस्बे में जगह-जगह पुलिस टीमों के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। कस्बे में अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। बरगढ़ कस्बे में बीते गुरुवार की शाम कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष की अगवा करने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। आयुष का शव बगल के ही मकान में शौचालय के भीतर हौज में दबा मिला था। पुलिस ने आयुष के एक कातिल कल्लू उर्फ साहबे ईमान को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। जबकि दूसरे आरोपित इरफान अंसारी के पैर में गोली लगी थी। आयुष की हत्या के बाद लगातार दो दिन बरगढ़ कस्बे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.