चित्रकूट, नवम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह के पास रविवार की देर शाम बोलेरो-रोडवेज बस की भिडंत में सगे भाइयों की मौत के बाद घायल पिता ने भी प्रयागराज में आधी रात के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया था। इनमें एक घायल को हालत नाजुक होने पर प्रयागराज से लखनऊ ले जाया गया है। मुख्यालय कर्वी से सटे गढ़ीवा गांव के मजरा कैंप का पुरवा निवासी 40 वर्षीय राजा भइया अपनी 35 वर्षीया पत्नी शोभा, 14 वर्षीय बेटे मोहित, सात वर्षीय सुभाष, 14 वर्षीया पुत्री संध्या के अलावा अर्जुन प्रसाद का 19 वर्षीय बेटा रोहित, 11 वर्षीय बेटा ओमकार, 14 वर्षीया बेटी अभिलाषा बोलेरो से रविवार को बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव गए थे। यहां राजाभइया व अर्जुन की ससुराल है। दोनो लोग आपस में साढू भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.