चित्रकूट, अगस्त 3 -- चित्रकूट। यूपी-एमपी क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से मंदाकिनी नदी का तेजी से जलस्तर बढ़ने लगा है। करीब पांच से छह फीट जलस्तर अब तक बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हुआ है। रामघाट में दुकानदारों को तत्काल दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए है। एडीएम सुबह से ही रामघाट पहुंच गए है। उधर यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु के नजदीक जलस्तर पहुंचने के साथ ही तिरहार के करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ से घिरे हुए है। यमुना के बाद मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से अब जिले में बाढ़ की स्थिति दिक्कत पैदा कर सकती है। राजापुर में यमुना का जलस्तर शनिवार की शाम चार बजे से आठ बजे तक 92.11 मीटर पर स्थिर रहा। इसके बाद फिर यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा। रविवार को सुबह आठ बजे से 92.23 मीटर पर रुक गया। यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहंुचने से राजापुर...