प्रयागराज, अगस्त 25 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन से लापता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह यादव की अब तक तलाश पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि चित्रकूट में उनकी स्कार्पियो लावारिस हाल में मिलने की खबर तेजी से फैल रही है। पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि लापता पूर्व जिपं सदस्य रणधीर सिंह यादव व उनके साथी राम सिंह की तलाश जारी है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। नवाबगंज थानाक्षेत्र के हथिगहां निवासी जिला पंचायत सदस्य बबली यादव के पति रणधीर सिंह यादव पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। रणधीर सिंह यादव 22 अगस्त की रात लगभग नौ बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके साथ राम सिंह नामक युवक के भी लापता होने की जानकारी मिली। रणधीर सिंह यादव के भांजे दिपेश यादव ने नवाबगंज थाने में गुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.