चित्रकूट, फरवरी 9 -- राजापुर (चित्रकूट), संवाददाता। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के पीछे एक युवती को बंधक बना दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी ने युवती के ही दुपट्टे से उसके हाथ और मुंह को बांध वारदात को अंजाम दिया। परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास खड़ी आरोपी की बाइक को आग लगा दी। इधर बवाल बढ़ता देख आरोपी और उसके परिजन घर पर ताला डाल भाग निकले। हालांकि देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति देख पीएसी तैनात कर दी गई है। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार शाम करीब सात बजे मंदिर में दीपक जलाने गई थी। युवती जैसे ही परिक्रमा लगाते हुए मंदिर के पीछे पहुंची, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी राजेश ने उसे पकड़ लिया। युवती चीखती उससे पहले ही आरोपी ने युवत...